टेटिया बम्बर: मशरूम लेडी वीणा देवी नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में भाग लेने दिल्ली रवाना
टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र के तिलकारी गांव निवासी मशरूम लेडी वीणा देवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर शुक्रवार को 5:25 बजे देवघर से इंडिगो फ्लाइट के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुईं। वह शनिवार को संसद भवन में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम की बैठक में प्रथम स्लॉट में भाग लेंगी। वीणा देवी इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली बिहार की एकमात्र महिला हैं, जिस