Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

औरंगाबाद पुलिस ने गृहभेदन कांड सुलझाया, चोरी के गहने बरामद, 03 गिरफ्तार। घटना की जानकारी देते ट्रैफिक डीएसपी सह दाउदनगर प्रभारी एसडीपीओ मनोज कुमार। CCTV फुटेज और तकनीकी जांच से लगा सुराग | अरवल के मेहंदिया से पकड़े गए आरोपी। *औरंगाबाद, 04 जुलाई 2026* औरंगाबाद पुलिस ने दाऊदनगर थान्तर्गत हुए गृहभेदन/लूट कांड का उद्भेदन कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी किये गये आभूषणों को बरामद करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। *क्या था मामला* दिनांक-01.07.2026 को वादी के लिखित आवेदन पर दाऊदनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि 28.06.2026 की रात्रि में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा वादी का गला दबाकर गले में पहने हुए सोने का चैन, दोनों कान की बाली एवं कंगन लूट लिए गए थे। इस संबंध में दाऊदनगर थाना कांड संख्या-448/26, दिनांक-01.07.2026 दर्ज कर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई थी। *SIT ने 4 दिन में किया उद्भेदन* कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाऊदनगर के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। गठित SIT ने CCTV फुटेज का अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण एवं आसूचना संकलन के आधार पर दिनांक-04.07.2026 को अरवल जिला के मेहंदिया थाना क्षेत्र से 03 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा*। पकड़े गए व्यक्तियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। *गिरफ्तार अभियुक्त* 1. *नीरज कुमार*, उम्र-20 वर्ष, पे0-सुरेन्द्र पासवान, सा0-शमशेरनगर, थाना-दाऊदनगर, जिला-औरंगाबाद 2. *गुलाब कुमार*, उम्र-26 वर्ष, पे0-गिरजानंदन प्रसाद सिंह, सा0-मेहंदिया, थाना-मेहंदिया, जिला-अरवल 3. *एक महिला* *बरामदगी* - *दो कान की बाली* - सोने की गलाई हुई #AurangabadPolice #Daudnagar #CrimeNews #BiharPolice #Arrest #Aurangabadexplorer

MORE NEWS