गढ़मुक्तेश्वर: ब्रजघाट में आगामी गंगा दशहरा को सकुशल संपन्न कराने के लिए SP ने भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा, संबंधित को दिए निर्देश
जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बृजघाट का सोमवार को हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा ने भ्रमण किया है आगामी गंगा दशहरा को सकुशल संपन्न करने के लिए एसपी ने भ्रमण कर सभी तैयारियों का जायजा लिया है एसपी ने यातायात रोड व्यवस्था, पार्किंग और सीसीटीवी व्यवस्था को चेक किया है साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।