गढ़मुक्तेश्वर: पुलिस ने अपमिश्रित व कच्ची शराब बनाने वाले एक अभियुक्त को गांव चकलठिरा से किया गिरफ्तार
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं कच्ची एवं अपमिश्रित शराब बनाने व बेचने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा कच्ची शराब बनाने वाले गांव कल्याण वाली मढैया निवासी देवेंद्र को चकलठिरा से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से भारी मात्रा में कच्ची शराब व लहन तथा कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए।