देवरी: देवरी के लक्ष्मीबाई वार्ड में जमीन और संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद, मामला थाने पहुंचा
Deori, Sagar | Apr 11, 2025 देवरी के लक्ष्मीबाई वार्ड में रहने वाले सोनी परिवार में संपत्ति और जमीन मामले को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया जिसमें परिजन थाने पहुंचे।लक्ष्मीबाई वार्ड में रहने वाले लक्ष्मी नारायण सोनी का अपने भाई बालमुकुंद सोनी व उनके के बच्चों से विवाद चल रहा है लक्ष्मी नारायण सोनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और मामले में कार्यवाही की मांग की है।