पतरघट: पतरघट मधेपुरा मार्ग पर सड़क हादसे में एक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
सहरसा में पतरघट-मधेपुरा मुख्य मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार फर्नीचर मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान कासनगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोला वार्ड 5 निवासी रूपेश कुमार (30) के रूप में हुई है। मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे मधेपुरा से घर लौट रहे थे। मधेपुरा-पतरघट मुख्य मार्ग में कपसिया बिशनपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।