पतरघट: पतरघट पुलिस ने विशेष अभियान में तीन कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
पतरघट पुलिस ने गुरुवार की रात विशेष समकालीन अभियान के दौरान विभिन्न जगहों से तीन कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि विशेष समकालीन अभियान के दौरान क्षेत्र के गोलमा निवासी सोमन कुमार एवं कपसिया निवासी लक्ष्मण यादव, रामचंद्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।