प्रतापगढ़: चौकिया गांव के जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर राशन कार्ड काटने का आरोप, डीएम से न्याय की गुहार लगाई
प्रतापगढ़ जनपद के चौकिया गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर उसका राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया। गांव निवासी मुख्तार गुप्ता ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एसडीएम से शिकायत करते हुए बताया कि वह पूरी तरह जीवित हैं, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते उन्हें मृत दर्शाकर राशन कार्ड से उनका नाम हटा दिया गया। इस