पाली: ग्राम निवाई निवासी किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई सर्प दंस की आशंका, भेजा पोस्टमार्टम के लिए
Pali, Lalitpur | Jun 29, 2026 थाना पाली अंतर्गत ग्राम निवाई निवासी एक किसान की शव को पाली पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उक्त मामले मृतक के परिजनों की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को खेत पर काम करते समय किसी ने डस लिया। उक्त मामले में उन्होंने सर्प दंस की आशंका जताई है। बरहाल मौत की सही कारणों की पुष्टि हेतु शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।