दारू: दारू और टाटीझरिया क्षेत्र में हाथी के हमले से बर्बाद हुई मेहनत, ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजे की गुहार लगाई
दारू और टाटीझरिया क्षेत्र में हाथी के हमले में बर्बाद हुई मेहनत, प्रभावित ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए लगाई वन विभाग से गुहार। दारू और टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में एक हाथी ने खेतों में खड़ी तैयार फसलों और बागान को तहस-नहस कर दिया, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तत्काल उचित मुआवजे की मांग की है।