बांदा: हुसैनगंज मोहल्ले में कई साल से जलभराव की समस्या से परेशान लोगों को मिला छुटकारा, नगरपालिका ने बनाई सड़क व नाली
Banda, Banda | Dec 19, 2025 बांदा शहर के हुसैनगंज मोहल्ले में कई वर्षों से सड़क बनी न होने के चलते लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता था और लोग परेशान थे। और कई बार अधिकारियों व जिम्मेदार लोगों से कहा गया मगर सड़क नहीं बन पा रही थी। वहीं नगरपालिका के द्वारा इस सड़क का निर्माण करा दिया गया है। शुक्रवार को नगरपालिका की अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू ने इसका लोकार्पण किया।