कांके: धुर्वा मौसम केंद्र: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव से झारखंड में भारी बारिश का अनुमान
Kanke, Ranchi | Aug 21, 2025 धुर्वा स्थित मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में भारी बारिश का अनुमान है। गुरुवार शाम करीब चार बजे मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।