मुगलसराय: कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज
कांग्रेस जिला कमेटी चंदौली ने 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। यूपी कांग्रेस महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह और जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने उनका योगदान याद करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का एलान किया।