भीलवाड़ा: जानलेवा हमले में घायल जगदीश की उदयपुर में मौत, परिजन और समाजजनों ने जिला अस्पताल की मोर्चरी पर किया धरना प्रदर्शन
मांडल थाना क्षेत्र के चतरपुरा गांव में एक फरवरी को हुई हिंसक घटना में घायल जगदीश सिंह दरोगा का उदयपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को निधन हो गया। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैल दिया। शव को भीलवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया ओर मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया । यहां परिजन और समाजजन बुधवार को मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए।