फिरोज़ाबाद: गांव सुनावी के समीप सड़क क्रॉस कर रहे किसान को तेज रफ्तार मैजिक टेम्पो ने मारी जोरदार टक्कर, हुई दर्दनाक मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना एका क्षेत्र के गांव सुनावी के पास तेज रफ़्तार मैजिक टेम्पो ने सड़क क्रास कर रहे 60 बर्षीय भूरे सिंह नामक किसान को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे किसान की दर्दनाक मौत हुयी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मै लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है किसान घर खेत के लिए जा रहे थे। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल मै जुट गयी है।