गुना नगर: एवी रोड के पास स्थित कस्तूरी गार्डन होटल में मधुमक्खियों ने शादी में आए मेहमानों पर किया हमला
गुना शहर के ए वी रोड के पास स्थित कस्तूरी गार्डन होटल में मधुमक्कियों ने शादी के मेहमानों पर हमला किया। घटना में कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रमोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनकी बेटी की शादी थी और उन्होंने होटल के संचालक को मधुमक्की के छत्ते के बारे में चेतावनी दी थी, लेकिन संचालक ने इसे नजरअंदाज किया।