जहानाबाद: जहानाबाद में सफाई के दौरान 2 कर्मियों से मारपीट को लेकर नगर थाने में मामला दर्ज, दो लोग हिरासत में
जहानाबाद के प्यारी मुहल्ले में शनिवार को नगर परिषद के सफाई कार्य के दौरान मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। सफाई के दौरान एक युवक से झाड़ू लगने पर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें सफाईकर्मी साबिर कुमार और राज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।