हायाघाट: मोरो थाना पुलिस की तत्परता, BNS की धारा 109(1) के तहत फरार आरोपी सुधीर ठाकुर गिरफ्तार
मोरो थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए कांड संख्या-46/26 के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुधीर ठाकुर, पिता सतीश ठाकुर, निवासी पटोरी, थाना मोरो, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उक्त अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज किया गया था।