जिला पदाधिकारी, पूर्णिया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया द्वारा दालकोला चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण-
आज दिनांक-26.08.2026 को जिला पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के साथ दालकोला चेकपोस्ट का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट पर तैनात कर्मियों की उपस्थिति, वाहनों की जाँच प्रक्रिया, राजस्व संग्रहण की व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित शामिल हैं :-
1. चेकपोस्ट पर 24 घंटे कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश
2. वाहनों की गहन जाँच एवं दस्तावेजों के सत्यापन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने की हिदायत
3. राजस्व संग्रहण में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश
4. सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य निगरानी उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने का आदेश
5. अवैध रूप से माल परिवहन, तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने हेतु पुलिस बल की सतत तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश
जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से स्पष्ट किया कि चेकपोस्ट पर किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों/पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Aug 26, 2026