कोईलवर: कोईलवर नगर में भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने की मांग तेज
कोईलवर नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर गुरुवार शाम करीब 5 बजे कोईलवर थाना में स्थानीय लोगों द्वारा आवेदन सौंपा गया। आवेदन की प्रतिलिपि नगर पंचायत सहित अन्य विभागों को भी दी गई है। आवेदन देने से पहले कोईलवर के एक निजी होटल में नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे प्रबुद्ध लोगों की बैठक हुई।