राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर को महासमुंद जिले में आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन अटल परिसर, महासमुंद में किया जाएगा।
प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद ने आज अटल परिसर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, दीप प्रज्ज्वलन, बैठक व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
#सेवा_संकल्प_अभियान #आशीर्वाद_का_दीया #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya