तारानगर: तारानगर में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जांगिड़ ने अपने आवास पर समस्याएं सुनीं, अधिकारियों से समाधान हेतु की वार्ता
अपने निज आवास पर विभिन्न गांवों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने आए लोगों से कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एंव पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठोड़ के नेतृत्व में जनता की आवाज सुनना केवल दायित्व नहीं, बल्कि हमारे कार्य का मूल उद्देश्य है।