तारानगर: इको क्लब द्वारा गौरैया संरक्षण अभियान के तहत सादुलपुर के बाबा गणेशनाथ मंदिर में 73 पक्षी आवास स्थापित किए गए
सादुलपुर तहसील के प्रसिद्ध बाबा गणेशनाथ मंदिर में सोमवार को पक्षियों के लिए स्थाई आवास के लिए 73 पक्षीघर स्थापित किए गए। इको क्लब प्रभारी सुनिल बैरासर ने बताया कि विलुप्त होती जा रही गौरैया व छोटी चिडिय़ाओं के लिए लकड़ी से बने स्थाई आवास बनाकर आश्रय देने की मुहिम निरंतर जारी है। तथा दाना भंडार का निस्वार्थ व नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है व अभियान जारी रहेगा।