तारानगर: गांव गगोर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, शहीद सहदेव पूनियां की छठी पुण्य तिथि पर पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि
तारानगर विधानसभा क्षेत्र के गांव गगोर में शहीद सहदेव पूनिया गगोर की छठी पुण्यतिथि के उपलक्ष पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर गांव गगौर में 101 पौधे लगाए गए तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी तथा गांव की मोक्ष भूमि खेल स्टेडियम में पौधे लगाए गए। सामाजिक कार्यकर्ता एवं गोताखोर नरेन्द्र सांगवान ने बताया कि पौधारोपण का प्रोग्राम दो दिन चलेगा।