तारानगर: तारानगर में शिवालय में श्रद्धालुओं ने कावड़ के जल से भगवान शिव का अभिषेक किया
तारानगर में सावण माह के पहले सोमवार को शिवालयों व मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ रही। जहां पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेकर कर रिझाया और बिल पत्र अर्पित कर पूजन किया। योगी आसन्न में महंत गंगानाथ के सानिध्य में सावन माह में प्रतिदिन किया जा रहा हवन जारी रहा। जहां पर श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर विश्व शांति व सर्वमंगल की कामना की।