तारानगर: ग्राम पंचायत ढिंगी में 'चारागाह विकास कार्यक्रम' के शुभारंभ पर जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने चलाया ट्रैक्टर
तारानगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढिंगी में शुक्रवार को जिला कलेक्टर अभिषेक सुराना एंव भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने ट्रैक्टर चलाकर ‘चारागाह विकास कार्यक्रम’ की शुरुआत की। इस दौरान ढिंगी सरपंच प्रतिनिधि संदीप सिंह राठौड़, जिला परिषद सीईओ श्वेता कोचर, उपखंड अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, पंचायत समिति विकास अधिकारी अशोक कुमार समेत अनेक मौजूद रहे।