फिरोज़ाबाद: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने फिरोजाबाद में नकली घी-तेल का किया भंडाफोड़, तीन गोदामों पर छापा, कुंतलों तेल किया सीज
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने मंगलवार दोपहर 12 बजे क़रीबन बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी और खाद्य तेल बनाने वाली फैक्ट्रियों के तीन गोदामों पर छापामार कार्रवाई की। मंडल सहायक आयुक्त (आगरा) और जिला सहायक आयुक्त (खाद्य) फिरोजाबाद के नेतृत्व में कोटला मोहल्ला स्थित 'सांवरिया आइल्स' के गोदाम पर छापा मारा गया, लेकिन टीम के पहुंचते ही संचालक फरार हो गए।