तेरापंथ सभा व युवक परिषद की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
चूरूः स्थानीय तेरापंथ भवन में रविवार को आचार्य महाश्रमण के आशीर्वाद से तेरापंथ समाज की संघीय संस्थाओं श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चूरू व तेरापंथ युवक परिषद चूरू का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी ताराचंद बांठिया ने सभा व युवक परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। समारोह में सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी ने वरिष्ठ संरक्षक डॉ. मांगीलाल शामसुखा का माल्यार्पण कर सम्मान किया। डॉ. शामसुखा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए राग-द्वेष से ऊपर उठकर समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सूरत प्रवासी राजू सिंघी का भी सम्मान किया गया। सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। सभा की कार्यकारिणी में वरिष्ठ संरक्षक डॉ. मांगीलाल शामसुखा, संरक्षक प्रकाश बच्छावत, अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी, उपाध्यक्ष नोरतन कोठारी व चेनरूप बैद, सचिव अभय सिंघी, सह सचिव प्रवीण बैद, कोषाध्यक्ष भरत कोठारी तथा सदस्य इंद्राज बांठिया, श्रवण कोठारी, राजेंद्र सुराणा, सौरभ कोठारी, प्रकाश कोठारी व अजय दफ्तरी शामिल हैं। तेरापंथ युवक परिषद की कार्यकारिणी में अध्यक्ष संजय बरड़िया, उपाध्यक्ष अजय दफ्तरी व पवन नाहटा, सचिव हितेष कोठारी, सहसचिव नितेश कोठारी व अभिषेक बैद, कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन तथा संगठन मंत्री सौरभ ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। समारोह के दौरान नवगठित टीमों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई। #terapanthbhawan #terapanthyouvkparisad
#trendingpost #postoftheday #todayposts
#folowerseveryone #follower #nonfollowers
Churu, Churu | Jun 22, 2026