हरिद्वार: जमालपुर खुर्द मार्ग पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार
बुधवार शाम रानीपुर कोतवाली पुलिस ने जमालपुर खुर्द मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। रानीपुर कोतवाली इंचार्ज विजय कुमार का कहना है कि आरोपी शुभम सैनी जमालपुर खुर्द का निवासी है और अभय चाकू के साथ क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। शस्त्र अधिनियम के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।