हरिद्वार: बस स्टैंड के पास पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और भाजपाईयों ने गोकशी के लिए पूर्व CM हरीश रावत को ठहराया दोषी
बुधवार को बस स्टैंड के पास पहुंचे पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वानंद और भाजपाइयों ने जिले में बढ़ रही गोकशी की घटनाओं के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत को दोषी ठहराया है। स्वामी यतिश्वानंद ने इस दौरान गाय से बात करके दिखाया और कहा कि गाय माता उन्हें कह रही है कि मुझे हरीश रावत से बचाया जाए। इस मौके पर जबरदस्त राजनीतिक ड्रामा चला।