सारठ: पालोजोरी मार्ग पर मलिक चौक के पास ट्रक से टकराकर बाइक चालक घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
सारठ-पालोजोरी मार्ग पर मलिकचौक के पास बुधवार रात 11 बजे सामने से आ रही ट्रक से टकराकर बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया व बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटित घटना को लेकर बताया कि ट्रक चालक ने घायल बाइक चालक को उठाकर सड़क से बगल किया व हो-हल्ला करके लोगों को उठाया। इधर सूचना पर आई पुलिस घायल को उठाकर सारठ CHC ले गई है, घायल करौं-तारापुर का बताया है