झालरापाटन: झालावाड़ की सीमावर्ती भानपुरा में दाल की भगोनी में गिरने से 2 साल की बच्ची झुलसी, अस्पताल में भर्ती
झालावाड़ की सीमावर्ती भानपुरा में दाल की गर्म भगोनी में गिर जाने के कारण 2 साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई जिसे उपचार के लिए सोमवार देर रात एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है | अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि भानपुरा के रहने वाले भोला शंकर की 2 साल की बेटी खेलते समय गरम दाल की भगोनी में गिर गई थी और गंभीर रूप से झुलस गई |