हरिद्वार: पथरी थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों में दबिश देकर 5 वारंटी किए गिरफ्तार, लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र की गई कार्रवाई
पथरी थाना पुलिस ने आज अलग-अलग गांवों में दबिश देकर पांच वारंटी गिरफ्तार किए। चुनाव के मध्यनजर पथरी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। आपको बता दें कि हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने लोकसभा चुनाव के मध्यनजर जनपद के सभी थाने और कोतवाली पुलिस को फरार और वांछित चल रहे अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश दिए है।