हरिद्वार: बहादराबाद थाना पुलिस ने रोहालकी अंडरपास से अवैध चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को किया गिरफ्तार, दो वारंटी भी दबोचे
बहादराबाद थाना पुलिस ने आज रोहालकी की अंडरपास से अवैध चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके इसके साथ ही भौरी डेरा और नंदपुरी गांव से दो वारंटी भी गिरफ्तार किए। अवैध चाकू लेकर घूम रहा युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन उससे पहले वो अपने मकसद में कामयाब हो पाता उससे पहले ही वो बहादराबाद थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया।