सारठ: दुमदुमी के ग्रामीणों का CO केसीएस मुंडा से गोचर जमीन पर बन रहे चबूतरा पर रोक लगाने की मांग, जांच कर होगी कार्रवाई : CO
दुमदुमी ग्राम-पंचायत के ग्रामीणों ने गुरुवार शाम 5 बजे सारठ CO केसीएस मुंडा को आवेदन देकर गोचर जमीन पर बना रहे गांधी चबूतरा के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं आगाह किया है कि यदि गोचर भूमि पर चबूतरा बन गया तो, गांव के कई अन्य लोग भी घर के पास के गोचर जमीन का अतिक्रमण कर लेंगे। इधर CO ने ग्रामीणों की शिकायत की जांच करके कार्रवाई करने की बात कही है।