भादरा: क्रेटा कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग हुए घायल
भिरानी थाना क्षेत्र में शिवदानपुरा-बुढेर के पास तेज रफ्तार क्रेटा ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार साहिल व युवराज गंभीर घायल हो गए, जिनका हिसार में उपचार जारी है। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।