कोडरमा: 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने मेले में स्टॉल लगाकर लोगों को जानकारी दी
कोडरमा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान मे महाशिवरात्रि मेले के पावन अवसर पर ध्वजाधारी आश्रम कोडरमा मे दो दिन तक जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के द्वारा स्टॉल लगाकर लोगो को कानून की बुनियादी जानकारी दी गई। इस अवसर पर लोगो को आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत से सम्बंधित पर्चा बाट कर लोगो को जागरूक किया गया ।