कोडरमा: शिव वाटिका में मतदाता जागरूकता अभियान, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया गया संकल्प
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स, कोडरमा द्वारा शिव वाटिका, झुमरी तिलैया में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय स्वीप दल द्वारा व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों मतदाताओं के बीच स्वीप टीम द्वारा मतदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।