कोडरमा: RPF कोडरमा की सतर्कता से कोडरमा-गझण्डी के बीच कार्रवाई, राजगृह एक्सप्रेस से 22 बोतल विदेशी शराब बरामद
निरीक्षक प्रभारी आरपीएफ पोस्ट कोडरमा के निर्देशन में गठित टास्क टीम ने गाड़ी संख्या 13233 अप राजगृह एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की। कोडरमा और गझण्डी स्टेशन के बीच साधारण कोच के शौचालय के पास लावारिस हालत में पड़े दो पीठू बैग और एक प्लास्टिक झोले से कुल 22 बोतल रॉयल स्टेज व्हिस्की (750 एमएल) बरामद की गई।