कैराना: भूरा गांव में दो युवकों पर पुलिस की बाइक पर घूमकर रौब गालिब करने का आरोप
Kairana, Shamli | Oct 22, 2026 गांव भूरा निवासी वैसर ने अन्य लोगों के हस्ताक्षरयुक्त तहरीर कोतवाली में दी। बताया कि गांव के दो युवक पुलिस की सरकारी बाइक लेकर घूमते हैं। आरोप है कि दोनों युवक उसके घर के बाहर बाइक का सायरन बजाने लगे। विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि इनमें से एक युवक के खिलाफ नशा तस्करी के केस हैं।