रेवदर: रेवदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रॉयल्टी कांटे पर मैनेजर को लोडर से कुचलने की कोशिश, मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार
Reodar, Sirohi | May 9, 2026 रेवदर थाना क्षेत्र के करोठी गांव स्थित रॉयल्टी कांटे पर मैनेजर को लोडर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए गुजरात के विभिन्न शहरों में अपने ठिकाने बदल रहा था।