गुन्नौर: गांव सैजना मुस्लिम में मौसेरे भाई के प्रेम प्रसंग के शक में भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव सैजना मुस्लिम में परवीन का परिवार रहता है। परवीन के पति की करीब 16 साल पहले मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे परवीन गांव में ही मजदूरी करने चली गई थी। घर पर परवीन की बेटी मुस्कान और बेटा शनि मौजूद थे। परवीन शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर लौटीं तो बरामदे में परवीन की बेटी मुस्कान का शव खून से लथपथ पड़ा मिला था।