Follow... सांगोद के ईदलपुरा गांव में कीचड़ और जलभराव देखकर ऊर्जा मंत्री ने जताई नाराजगी
पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को किया तलब, जल निकासी की व्यवस्था के निर्देश
जल भराव और पानी की निकासी को लेकर मंत्री हीरालाल नागर पहले भी कड़े निर्देश दे चुके थे, लेकिन जमीनी स्तर पर काम न होने से वे नाराज दिखे।
ऊर्जा मंत्री ने मौके पर ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तलब किया।
मंत्री नागर ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए गांव को जल्द से जल्द कीचड़ से मुक्त कराने और जल निकासी की सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं
मंत्री नागर ने कहा, "जनता को परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी लापरवाही छोड़ें और तुरंत प्रभाव से गांव को कीचड़ मुक्त बनाएं।"
Sangod, Kota | Jun 23, 2026