दरभंगा: पोस्टमास्टर जनरल मुजफ्फरपुर ने दरभंगा डाक प्रमंडल का दौरा किया, कर्मचारियों के साथ बैठक की
दरभंगा डाक प्रमंडल में श्री पवन कुमार सिंह, पोस्टमास्टर जनरल, उत्तरी प्रक्षेत्र मुजफ्फरपुर ने दौरा किया तथा कर्मचारियों संग बैठक कर कई मुद्दों पर चर्चाएं की । उन्होंने कहा कि वर्तमान में डाक घर अपना स्वरूप दिन प्रतिदिन बदल रहा है, हर क्षेत्र में डिजिटलीकरण पर जोर दिया जा रहा है। इन सभी बातों की जानकारी रविवार की शाम 6 बजे दी गई।