दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2025 पर ले रहे हैं फीडबैक
दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के संबंध में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से लगातार फीडबैक प्राप्त कर रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत जिले के 2944 (जिला में कुल मतदान केंद्र) बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाता सूची में पंजीकृत मतदाताओं को एन्यूमरेशन फार्म/गणना प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं।