दरभंगा: PTC सभागार में डाक कर्मचारी संघ के प्रांतीय अधिवेशन का सांसद ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
भारतीय डाक कर्मचारी संघ का मजदूर संगठन देशहित में समर्पित एक ऐसा संगठन है जो श्रमिक इकाइयों के माध्यम से मजदूरों के उत्थान तथा कल्याण के लिए सदैव समर्पित है। कोरोना जैसे आपदा के समय में जिस तरह से इस संगठन ने पीड़ितों की सेवा की वह इस संगठन की सोच तथा कार्यशैली का श्रेष्ठ उदाहरण है। यह जानकारी दरभंगा के सांसद ने रविवार की शाम 5:00 बजे परेशानी जारी कर दी है।