दरभंगा: इस्कॉन मंदिर से भगवान जगन्नाथ यात्रा निकाली गई, हज़ारों भक्त शामिल हुए
दरभंगा के श्यामा मंदिर परिसर से रविवार की शाम 5:30 बजे दरभंगा इस्कॉन मंदिर के द्वारा भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली गई। इस जगन्नाथ यात्रा में हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल हुए जो भगवान जगन्नाथ जी के रथ को रस्सी खींचकर पुण्य के भागी बने। तो वही इस संबंध में इस्कॉन मंदिर के सदस्य ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जगन्नाथ यात्रा प्रत्येक साल निकाली जाती है।