मड़ियाहू: शिवपुर बाईपास पर सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के शिवपुर बाईपास पर सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी 37 वर्षीय अविरल सिंह की मौत हो गई। वह काम से लौटते समय बाइक से आस्था हॉस्पिटल रानीपुर के पास पहुंचे, तभी लोहे की पाइप लदे ट्रैक्टर से उनकी टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल अविरल को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।