कासगंज: एडीजी ने थाना ढोलना का वार्षिक निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का परखा
कासगंज में अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने थाना ढोलना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, शस्त्रागार, अभिलेखों और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने माला मुकदमाती और लावारिस वाहनों के समय से निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।