मौजमाबाद: जयपुर के यादगार भवन में आमजन की सुविधाओं के लिए जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ, पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने किया उद्घाटन
जयपुर में आमजन को पुलिस सेवाएं अधिक सुगम और व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जयपुर के यादगार भवन में जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि जन सुविधा केंद्र के माध्यम से नागरिकों को पुलिस से जुड़ी विभिन्न सेवाएं मिलेगी।